कोषांगों के नोडल ऑफिसर अद्यतन रखें रिपोर्ट: रंजीता
जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव के तैयारी की समीक्षा को लेकर गुरुवार को आने वाले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के आगमन के पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने सभी कोषांगों के नोडल और प्रभारी पदाधिकारियों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक की। इस बैठक में एडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद थे। डीडीसी रंजीता ने इस मौके पर कहा कि सभी कोषांगों को अपडेट रखें। साथ ही नोडल पदाधिकारी कोषांगों के प्रतिवेदन को अद्यतन तैयार कर रखें ताकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थापित किया जा सके ।डीडीसी रंजीता ने यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सभी कोषांगों का निरीक्षण करने की भी संभावना है। ऐसे में सभी पदाधिकारी सचेत रहें और कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को भी खास निर्देश जारी कर दें।