पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में पांच घायल, एक रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क दुर्घटना में पांच घायल, एक रेफर

अररिया |
अररिया बाई-पास के पास शुक्रवार को बाइक सवार एक वाहन को बचाने के चक्कर में रेलिंग से टकरा गया। जिससे कसवा निवासी मो. इजहार, नोमन बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जिसे चिकित्सक ने बाहर रेफर कर दिया है। अन्य घटना डेहटी के वसीम, धीरज कुमार बसंतपुर, चातर के संजय कुमार, मो. एखलाख शामिल हैं। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

दो गिरफ्तार शराबियों की हुई मेडिकल जांच

अररिया |
अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो शराबियों को मौके वारदात पर रंगे हाथ दबोच मेडिकल जांच के लिये गुरुवार की देर शाम सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कुमार ने शराब सेवन की पुष्टि की। जो मोतीलाल मंडल प्रेमनगर, डेहटी के मो. शौकत शामिल है।

खबरें और भी हैं...