पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण लेकर करें रोजगार

अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण लेकर करें रोजगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया प्रखंड के अंतर्गत जीविका से जुड़े हुए ग्राम संगठनों का सहकारिता प्रसार पदाधिकारी इंद्र कुमार ने घूम-घूमकर ग्राम संगठनों का पंजीकरण किया। जिसमें दो दिनों में कुल 9 ग्राम संगठनों का पंजीयन किया गया। बाकी शेष 3 ग्राम संगठनों का पंजीयन मंगलवार को किया जाएगा। जिसमें दीप जीविका महिला संकुल संघ से जुड़े हुए कुल 21 ग्राम संगठनों में से 12 संगठनों का रजिस्ट्रेशन होना है। इसमें गैयारी पंचायत के कामयाबी जीविका महिला ग्राम संगठन, दियारी पंचायत में करुणा जीविका महिला ग्राम संगठन, रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में आंचल जीविका महिला ग्राम संगठन, कुसियारगांव पंचायत वर्षा जीविका महिला ग्राम संगठन, गुंजन जीविका ग्राम महिला संगठन, भवानी जीविका ग्राम महिला संगठन, राखी जीविका महिला ग्राम संगठन, गैड़ा पंचायत में आरती जीविका ग्राम महिला संगठन, एकता महिला ग्राम जीविका संगठन में जाकर कुल 9 ग्राम संगठनों का निरीक्षण किया। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने ग्राम संगठनों की बैठक में प्रशिक्षण, बचत, लेनदेन, प्रार्थना, परिचय एवं समूह में जुड़े सभी फाइलों का भी निरीक्षण किया। उसके बाद जीविका द्वारा किए गए प्रेरणाप्रद कार्यों को देखकर काफी खुश हुए एवं जल्द ही सभी ग्राम संगठनों का पंजीयन करने का आश्वासन दिया।

प्रोतसाहन

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने नौ ग्राम संगठनों के कागजातों की जांच की, महिलाओं की सुनी समस्या

कागजातों की जांच करते पदाधिकारी।

दूसरा बैच जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण

इंद्र कुमार ने ग्राम संगठन के सभी कागजात जैसे रोकड़ बही, खाता बही, पासबुक इत्यादि की भी जांच की। जीविका दीदियों से मसाला बनाने एवं अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण लेकर रोजगार करने का सलाह दिया। मौके पर उपस्थित प्रखंड परियोजना प्रबंधक धनंजय कुमार ने बताया कि एक अगरबत्ती निर्माण बैच का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है। और दूसरा बैच का प्रशिक्षण जल्द ही शुरू होने वाला है उन्होंने यह भी बताया कि जीविका विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती है जैसे समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन कर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करना वहीं दूसरी और उनके परिजन को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाने का कार्य भी करती है।

खबरें और भी हैं...