पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेर्ट ने लोकतंत्र की हत्या होने से बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया | कर्नाटक राजनीतिक घटनाक्रम पर स्थानीय राजद नेताओ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक रहा। राजद नेताओ ने कहा कि एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र की हत्या होने से बचा लिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी अपने पद की गरिमा का ख्याल नहीं किया। राजद नेताओ ने कहा आखिरकार सत्य की जीत हुई है। इन्होंने कांग्रेस व जेडीएस के विधायकों के ईमानदारी जज्बे व जमीर को सलाम भी किया। कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत की शुभकामनाएं देने वालाे में राजद जिलाध्यक्ष कमरुजम्मा, प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, शमशाद आलम, राजू यादव, खालिद मुखिया, मीर रज्जाक, कमाले हक़, मेराज हसन, टीपू यादव, गौरव राय, उज्वल आंनद, शेखर झा आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...