पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • शिलान्यास के दो साल बाद शुरू हई न्यायालय परिसर स्थित न्याय वाटिका

शिलान्यास के दो साल बाद शुरू हई न्यायालय परिसर स्थित न्याय वाटिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में न्याय वाटिका का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बिरेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने वाटिका में बने पानी के फब्बारे का स्विच ऑन कर शुभारंभ किया। बता दें 6 सितम्बर 2014 को अररिया न्यायमण्डल की स्थापना के बाद पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बीपी वर्मा द्वारा न्यायालय परिसर में न्याय वाटिका का शिलान्यास 25 अप्रैल 2016 को किया गया था। जिसका उदघाटन आज किया गया। उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके तिवारी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री राम प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय शशिधर विश्कर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतिया रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार शुक्ला, एसीजेएम प्रथम अमित कुमार, अकरम हुसैन, मोहम्मद मसूद इत्यादि अधिवक्तागण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...