पेट्रोप पंप लूट कांड में फरार चल रहे दो अारोपियों में से एक आरोपी मोनू जायसवाल उर्फ मोहन जायसवाल ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी कुख्यात विक्की यादव को नाटकीय ढंग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि विक्की की गिरफ्तार करने की जानकारी फिलहाल एसपी ने नहीं दी है, लेकिन उन्होंने मोनू के कोर्ट में सरेंडर करने की पुष्टि की है। गिरफ्तारी एवं सरेंडर होने के बाद पेट्रोप पंप लूट कांड का खुलासा हाे गया है। पुलिस कुख्यात विक्की से पूछताछ करने में लगी है।
नाटकीय ढंग से हुई विक्की की गिरफ्तारी
विक्की अपने सहयोगी के साथ अररिया पहुंचा था। इसी बीच उसकी गाड़ी की पलक सीज हो गई। विक्की गाड़ी बनवाने रूका इसी बीच किसी ने सूचना दी कि विक्की किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसे दबोचने के लिए जाल बिछाया। सिविल ड्रेस में पुलिस ने उसका पीछा किया। लेकिन उसको भनक लग गई। वह दुकान में खरीदारी करने लगा ताकि पुलिस को वह भटका सके। लेकिन पुलिस उसको पहचान चुकी थी। उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कुख्यात विक्की पर दर्ज हैं करीब दो दर्जन मामले
14
मई को एचपी व इंडियन ऑयल पंप पर हुई थी घटना
03
लुटेरों ने नोजल मेन एवं काउन्टर से की थी 4 लाख की लूट
पुलिस को है हथियार से भरे बैग की तलाश
बताया जा रहा है कि कुख्यात विक्की यादव हथियार के साथ अररिया पहुंचा था। लेकिन गाड़ी खराब होने के बाद वह अपने किसी साथी को बैग रखने के लिए दे दिया। विक्की को दबोचने के बाद पुलिस उसके बैग की तलाश में करीब दो घंटे तक भटकती रही। लेकिन पुलिस को बैग नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि जिस साथी को कुख्यात ने बैग रखने के लिए दिया वह पूर्णिया का रहने वाला है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसका साथी फरार हो गया।
एक घंटे के अंदर लूटा था पेट्रोप पंप
बीते 14 मई को नरपतगंज के पलासी स्थित राघवलाल दास के पेट्रोप पंप पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने नोजल मेन एवं कैश काउन्टर से एक लाख एक हजार रुपए लूट की लूट की थी। इस घटना के ठीक 40 मिनट बाद अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा स्थिति इंडियन आयल में लूट की घटना घटी। लेकिन हड़ियाबाड़ा में लूट की घटना को अंजाम दे रहे कुख्यात अपराध कर्मी सुभान मियां को स्थानीय लोगो के सहयोग से दबोच लिया गया। दबोचे गए आरोपी से पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा किया घटना में उसके साथ फारबिसगंज का विक्की यादव एवं मोनू जायसवाल भी शामिल था।
मोनू को रिमांड पर लेगी पुलिस
लूट में शामिल मोनू को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस को विश्वास है कि मोनू से पूछताछ के बाद पेट्रोल पंप लूट कांड के अलावा कई अन्य मामलों से पर्दा हटेगा।