सदर थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को अपहरण की झुठी सूचना के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक अभिनंदन कुमार सुपौल का रहने वाला है। वह बांसबाड़ी स्थित वोडाफोन टावर में कार्यरत था। उसके खिलाफ धारा 182 तथा 211 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार युवक ने एसपी को फोन कर सूचना दी कि बांसबाड़ी के रहने वाले युवक सुमित कुमार ने उसका अपहरण कर लिया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम जब बांसबाड़ी पहुंची तो टावर के निकट एक कमरे में अभिनंदन एवं सुमित दोनों साथ बैठे थे। वहां पर सुमित की प|ी भी बैठी थी। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है और न ही वह किसी पर केस करना चाहता है। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने झुठी सूचना देने के आरोप में युवक गिरफ्तार कर लिया।