अररिया | अररिया आरएस स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को वर्ग नवम में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन स्कूल में किया गया। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारी के रूप में डीपीओ जनार्दन प्रसाद विश्वास तैनात थे। वहीं परीक्षा का जायजा लेने डीईओ अशोक कुमार मिश्रा भी स्कूल पहुंचे और प्राचार्य डीके साहू से जानकारी ली।