अररिया | कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले सरकार गिरने पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी का इजहार किया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कि यह जीत विपक्ष की एकजुटता की वजह से मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस और जेडीएस विधायकों ने एकजुटता दिखाई। सभी विधायक बधाई के पात्र हैं। मासूम रेजा ने कहा कि केंद्र के इशारे पर राज्यपाल ने गलत निर्णय लिया था।