अररिया | जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आठ लोग जख्मी हो गये। जिन्हें उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी में बेलवा के मो. जफर, मो. रमजानी, शिवपुरी के रवि कुमार, अररिया के गुलशन, प्रवीण, लाडली, गैयारी के रहमती, बीबी सरवती जहां, बीबी सुम्मेया आदि शामिल है।