अररिया | अररिया राजद के उपाध्यक्ष पप्पु पासवान ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया। जिसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को झेलना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बहुमत वाली पार्टी को सरकार का बनाने का निमंत्रण नहीं देकर वहां के राज्यपाल ने जो गलती की है वह राजनीति के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा। लेकिन भाजपा को उसकी करतूत का फल मिल गया। पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बिना बहुमत के ही सरकार बनाने का दावा पेश किया। लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे बड़ी पार्टी राजद की थी।