मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर एनआईओएस के तहत अप्रशिक्षित प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को डीएलएड के तहत प्रशिक्षित किए जाने का कार्य जारी है। 2017 -19 सत्र के डीएलएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों का लिखित परीक्षा के लिए भी तिथि निर्धारित कर दिया गया है। 501, 502 और 503 की परीक्षा के लिए एनआईओएस में 31 मई, 1 जून और 2 जून की तिथि तय की है। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इधर, शिक्षा विभाग ने एनआईओएस के तहत डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा के लिए पहले 21 परीक्षा केंद्रों का चयन किया था। अब तो केंद्र घटाकर 19 परीक्षा केंद्रों के नाम को फाइनल कर दिया गया है।
शनिवार को इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने चिन्हित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को लिखित रूप से निर्देश जारी करते हुए कहा कि केंद्राधीक्षक परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी करेंगे और परीक्षा के तीनों दिन किसी शिक्षक को अवकाश पर जाने की स्वीकृति प्रदान नहीं करेंगे। डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र के लिए अररिया के आदर्श मध्य विद्यालय बाजार, अररिया कॉलेज, मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल, आजाद एकेडमी, हाई स्कूल अररिया, आमवि आरएस, अलशम्स मिलिया कॉलेज, अररिया पब्लिक स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल अररिया, यादव कॉलेज,स्कॉटिश पब्लिक स्कूल रजोखर, एमजीएस हाई स्कूल आरएस, और फारबिसगंज के मिथिला पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुभंकरपुर, रामलाल उवि हरिपुर डाक, द्विजदेनि स्मारक उच्च विद्यालय, बीडीजी बालिका उच्च विद्यालय, ली एकेडमी और बीडीबीकेएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इधर इस संबंध में डीईओ से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया की परीक्षा में कितने शिक्षक शामिल होंगे तो बताया गया कि यह जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।