बथनाहा| माननीय न्यायालय अररिया के अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी कोर्ट में दर्ज जीआर संख्या 1760 /2009 के फरार हाशमी बलराम दास पिता भोला दास, सुखदेव दास पिता लक्ष्मण दास को बथनाहा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। आरोपी बेलाही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।