अब जेल में ही होगा सांप डंसने पर इलाज, कैदियों को मिलेगी दवा
जेल में यदि किसी कैदी को सांप काट लिया है तो उसे किसी चिकित्सालय में ले जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि उसे जेल में दवा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल के चिकित्सक कैदियों को दवा देने के साथ उसका अन्य उपचार भी करेंगे। यह महत्वपूर्ण कदम मानवाधिकार के निर्देश पर उठाया गया है। मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य समिति ने बिहार के सभी जेलों में सर्प दंश की दवा उपलब्ध कराई है।