पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना कार्यकारिणी बैठक के कार्य करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के वार्ड सदस्यों ने वर्तमान मुखिया लक्ष्मी देवी पर जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को 8 वार्ड सदस्य के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर मनमाने ढंग से कार्य कराने का आरोप लगाया है।

वार्ड सदस्य सह उपमुखिया झबरु मियां ने बताया कि हमारे पंचायत के मुखिया लक्ष्मी देवी बिना कार्यकारिणी बैठक के मनमाने ढंग से पंचायत में कार्य करवाती है और हम वार्ड सदस्यों के बिना अनुमोदन के ही पंचायत सचिव से मिलकर सदस्यों के जाली हस्ताक्षर पुस्तिका में करवाती है साथ ही पूरे पंचायत में यत्र-तत्र योजना पर कार्य करवाती है जिससे पंचायत की जनता के हित का कोई भी काम नहीं हो रहा है।

हस्ताक्षर की जांच की मांग

जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को दिए गए आवेदन में वार्ड सदस्य झबरु मियां, गंगानाथ झा, कमलेश चौधरी, मुर्शिदा खातून, सीताराम साह, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी एवं गोपाल सदा ने भी अपने हस्ताक्षर किए हैं। इन लोगों ने पंचायत के पुस्तिका पर वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर की भी जांच की मांग जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त से की है। इतना ही नहीं इन वार्ड सदस्यों ने पूर्व में भी मुख्यमंत्री, पंचायती राज विभाग बिहार सरकार, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी से शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस मामले में वर्तमान मुखिया लक्ष्मी देवी से दूरभाष नंबर पर फोन कर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

खबरें और भी हैं...