पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • अधूरे सपने को पूरा करने के लिए उनके दोस्तों ने उठाया बीड़ा

अधूरे सपने को पूरा करने के लिए उनके दोस्तों ने उठाया बीड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोकीहाट के डुमरिया के रहने वाले युवक येशेष भास्कर और उसके दोस्त पवन सिंह की मौत एक पखवाड़े पूर्व पटना में गंगा नदी में डूबने से हो गई। यशेष भास्कर शहर के आश्रम रोड में कोचिंग चलाता था और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की सोच रखता था। यशेष के आकस्मिक निधन के बाद से उनकी कोचिंग बंद था और उसमे पर आने वाले सभी शिक्षक मायूस थे।

लेकिन स्व यशेष और पवन सिंह के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए उनके दोस्तों ने बीड़ा उठा लिया है। शहर के एनएच 57 किनारे स्थित नार्थ इंडिया पब्लिक स्कूल के परिसर में लक्ष्य एकेडमी कोचिंग सेंटर का शुभारंभ एक बार फिर से सोमवार को किया गया। इस कोचिंग का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस ने फीता काटकर किया। कोचिंग उद्घाटन के बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। साथ ही उनके साथियों ने उपस्थित लोगों के बीच प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि इस कोचिंग से प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को निकालना ही हमारे दोस्त के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार अकेला, एचएम राम प्रताप वर्मा ,कोचिंग संचालन समिति से अविनाश अनुज, विकास सिंह, सन्नी सिन्हा, राहुल यादव, सुजय कुमार झा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...