अररिया | राजद के जिला प्रवक्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद कमाले हक ने शहर के चांदनी चौक से कोशी धार तक एक करोड़ 59 लाख की लागत से बनाए जा रहे आरसीसी पुल में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने नप के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार से नाला निर्माण की स्थिति से अवगत कराते हुए जांच कराने की मांग की है। प्रवक्ता ने बताया कि नाला निर्माण अत्यंत ही घटिया गिट्टी, लोकल बालू एवं निम्न वर्ग के सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। आरसीसी नाला में प्राक्कलन के आधार पर सरिया का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना तो घटेगी ही, साथ नप की राशि का भी बंदरबांट होगा।