फुलकाहा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय फुलकाहा नवाबगंज के प्रांगण में ग्राम रक्षा दल संघ की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता नवाबगंज पंचायत के ग्राम रक्षा दल अध्यक्ष मो. शमीम ने की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। वहीं बाल विवाह, दहेज प्रथा, लूट अपहरण, की समस्या भी काफी बढ़ गई है। जिनको रोकने के लिए ग्राम रक्षा दल को चयनित करने के लिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस कप्तान से मांग की है। ग्राम रक्षा दल के स्वयंसेवक दुर्गा पूजा, मोहर्रम सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करते आ रहे हैं। इस संबंध में अररिया पुलिस कप्तान एवं जिला पदाधिकारी से पत्र भेज कर तस्करी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लूट, अपहरण आदि को रोकने के लिए ग्राम रक्षा दल को चयनित करने की मांग की है। इस मौके पर नवाबगंज पंचायत के ग्राम रक्षा दल अध्यक्ष मो. समीम, संगठन मंत्री ओमप्रकाश पासवान, देवंती देवी, महेश पासवान, विनोद पासवान, रंजीत पासवान, शंकर पासवान, पूनम देवी, सीताराम खतवे आदि मौजूद थे।