पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर गांव में जागरूकता रथ घुमाने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया। मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी हिमांशु शर्मा और डीडीसी रंजीता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिया प्रमंडल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार आदि मौजूद थे। अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने जोकिहाट विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव व टोला में जागरूकता रथ घुमाने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...