पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

125 अतिथि शिक्षकों की होगी बहाली, 22 मई से आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया जिले के हाई स्कूलों में शिक्षकों की कमी बहुत जल्द दूर होगी। कई स्कूल तो 2 वर्ष पहले हाई स्कूल में प्रोन्नत तो हो गए लेकिन इन स्कूलों में आज तक हाईस्कूल स्तर के शिक्षकों की पोस्टिंग नहीं हो पाई।

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में लगभग साढ़े चार हजार अतिथि शिक्षकों की बहाली करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में अररिया जिले के शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने तो रोस्टर भी तैयार कर लिया है।

अच्छी खबर

शिक्षा विभाग के आदेश पर जिले में शुरू हुईं तैयारियां, 35 प्रतिशत महिला शिक्षकों का होगा नियोजन

सबसे अधिक अंग्रेजी के 34 पदों के लिए लिया जाएगा आवेदन

4 जून तक आवेदन

रिक्तियों के अनुसार जिले में 125 अतिथि शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार 22 मई से 4 जून तक आवेदन जमा करने के लिए तिथि निर्धारित किया गया है।

स्नातकोत्तर की योग्यता अनिवार्य

अतिथि शिक्षकों की बहाली को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इसमें वैसे ही आवेदक आवेदन कर सकते हैं जो 50 प्रतिशत अंक के साथ एमएससी की योग्यता प्राप्त कर चुके हो। साथ ही वे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अधिनियम लागू होने से पहले मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बीएड डिग्री प्राप्त कर चुके हो।

आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए तैयारी जारी है

अतिथि शिक्षकों के बहाली को लेकर तैयारी जारी है। विषयवार, कोटिवार और 35 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण का नियम पालन करते हुए रोस्टर तैयार किया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गई है। अशोक कुमार मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया



02

02

1000

की दर से मिलेगा 25 दिन का मानदेय

जून तक आचार संहिता लागू है तारीखों में हो सकता है बदलाव

जून तक आचार संहिता लागू है तारीखों में हो सकता है बदलाव

खबरें और भी हैं...