पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • बच्ची की संदेहास्पद मौत छानबीन में जुटी पुलिस

बच्ची की संदेहास्पद मौत छानबीन में जुटी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलासी थाना क्षेत्र के कठोरा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बच्ची का शव पोखर से मिला। शव की पहचान जानसी पिता मो. जुबैर कठोरागांव के रूप में की रूप में हुई है। बच्ची दो दिनों से लापता थी। परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। सूचना पर पलासी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन में जुट गये। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची के पिता से अपने ही रिश्तेदारों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसको लेकर बच्ची की हत्या की जाने की चर्चा है।

इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर कई तरह की बातें सामने आ रही है। बच्ची का पोस्मार्टम कराने के लिए परिजन तैयार नहीं हो रहे हैं। बरामद शव का पेट का भोटी बाहर निकला हुआ है। घटना की छानबीन करने में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...