पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सरकार द्वारा ताड़छेदक को जल्द ही दी जाएगी जीवन बीमा की सुविधा

सरकार द्वारा ताड़छेदक को जल्द ही दी जाएगी जीवन बीमा की सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया प्रखंड के गैड़ा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गेनहारा में नीरा उत्पादन को लेकर जीविका की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जीविका एवं नीरा उत्पादन से जुड़े कुल 19 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत होकर बताया कि हमलोग जो सुबह-सुबह पेड़ से ताड़ी उतारते हैं। ताड़ी तो तुरंत बिक्री हो जाता है। उसके बाद हमलोगों को ग्राहकों द्वारा भद्दी-भद्दी गाली सुननी पड़ती है। इसलिए हमलोग ताड़ी का नीरा बना कर ही बेचेंगे। नीरा पर चर्चा करते हुए सामाजिक विकास के प्रबंधक आलोक मिश्रा ने उपस्थित लोगों को बताया कि सरकार ने आपके व्यापार को बढ़ाने तथा उन्नत बनाने का काफी प्रयास कर रहा है। इसके लिए बजट का भी प्रावधान किया गया है। नीरा खराब ना हो इसके लिए आइस बॉक्स की भी खरीद की जाएगी। ताड़ी निकालने वाले ताड़छेदक का बीमा भी सरकार द्वारा कराया जाएगा।

9 लाख भी जिला जीविका कार्यालय को प्राप्त: जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक धनंजय कुमार ने नीरा उत्पादक किसानों को बताया कि इस व्यापार को सुदृढ़ बनाने के लिए जीविका द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नीरा उत्पादन को धारदार बनाने के लिए 9 लाख भी जिला जीविका कार्यालय को प्राप्त हो गया है। इसलिए इससे जुड़े लोगों का एक समूह बनाया जाएगा। जिसका नाम राम जीविका नीरा उत्पादक समूह होगा।

बैठक में शामिल जीविका व नीरा समूह के लोग।

खबरें और भी हैं...