पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां खड्गेश्वरी का हुआ विशेष श्रृंगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में फलाहारिणी काली पूजा को लेकर सोमवार की रात मंदिर में भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी। फलाहारिणी काली पूजा के मौके पूरी रात मां खड्गेश्वरी की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर गुम्बद, परिसर समेत आस-पास के क्षेत्रों को चमचमाती लाईटिंग से सजाया गया था। पूजा में पड़ोसी देश नेपाल सहित अन्य राज्य के भक्तों ने भी मंदिर पहुंच कर मां का आर्शीवाद लिया। इस बीच पूरी रात मंदिर में जिले के प्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जबकि मां खड्गेश्वरी के साधक सरोजानंद जी महाराज उर्फ नानू बाबा ने मां काली को महाभोग लगाया। इस बीच हवन व पुष्पांजली का आयोजन भी किया गया। जबकि बंगाल से आये ढ़ाक बजाने वालों ने भी भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।

खबरें और भी हैं...