85 कार्टन चाइनीज सेब जब्त, चालक गिरफ्तार
सड़क हादसे के परिजनों से मिलने पहुंचे कई नेता और प्रतिनिधि
कोचाधामन| जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को मृतक इंतखाब आलम उर्फ बबलू के परिजनों से मिलने उसके गौरामनी स्थित आवास पर पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। गौरतलब है कि 13 मई रविवार की सुबह अररिया जिले के फॉरबिसगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में किशनगंज जिले के राजद जिलाध्यक्ष स्वर्ग.इंतखाब आलम’बबलू’, वरिष्ठ नेता स्वर्ग. एकरामुल हक बागी, युवा नेता स्वर्ग. असरारुल हसन’पप्पू’, व चालक स्वर्ग० साहिल की दर्दनाक मौत हो गई थी। जाप के राष्ट्रीय संरक्षक व सांसद पप्पू यादव ने मृतक राजद जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम के प|ी, माता व दोनों पुत्र समेत अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।