पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिजनों को 20 हजार की राशि आर्थिक मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया के सड़क हादसे में रविवार को राजद नेताओं की हुई दर्दनाक मौत पर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को मृतक राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव एकरामुल हक बागी के निवास स्थल बहादुरगंज के चौरासी गांव पहुंचे। जहां उनके पिता पूर्व कल्याण मंत्री इस्लामुद्दीन बागी सहित परिजनों को मिले एवं दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। मौके पर मृतक की प|ी व बच्चों से मिले एवं कहा कि घटना बेहद दुःखद है। घटना ने जिलावासियों को मर्माहत किया है। इसके बाद घटना के शिकार स्कार्पियो चालक शाहिल के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी एवं परिजनों को 20 हजार की राशि आर्थिक मदद के रूप में प्रदान किये। इससे पूर्व सांसद श्री यादव हादसे के शिकार राजद के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू के भी घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी है।

खबरें और भी हैं...