तीन लड़कियों को जन्म देने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। मामला फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड10 का है। पीड़िता ने गुरुवार को इस बावत महिला थाने अररिया में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।
दिए गए आवेदन के मुताबिक पीड़िता की शादी 5 साल पहले कमलदेव यादव से हुई थी। परिवार सुख शांति से चल रहा था पर महिला को लड़के की चाह में तीन लड़कियां हो गई। पीड़िता ने बताया कि हाल के दिनों में इस मामले को लेकर उसे प्रताड़ित किए जाने लगा और लड़के की दूसरी शादी कराने की बात करने लगे। पीड़िता बार-बार कहती रही कि संतान तो भगवान की दिन होती है। इतना कहते ही ससुराल वाले पीड़िता पर टूट पड़े। इस दौरान ससुराल वालों ने कहा कि अगर रहना है तो मायके से एक लाख रुपये लाओ।