पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • स्वस्थ रहने के लिए अपने आस पास सफाई अनिवार्य

स्वस्थ रहने के लिए अपने आस-पास सफाई अनिवार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय स्थित अररिया कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की तरफ से बुधवार को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने अररिया कॉलेज प्रांगण में झाड़ू लगाकर गंदगी को साफ किया। स्वच्छता अभियान में कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया ।स्वयंसेवकों ने परिसर में लगे वृक्षों को चूना घोलकर रँगाया और जगह-जगह गंदगी को पोत कर मिटाया ।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया ।इस परिचर्चा में वरीय शिक्षक डॉ शिवनाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए आसपास सफाई अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समाज, राज्य और देश को गंदगी मुक्त करने के लिए आमजन को भी आगे आना पड़ेगा। परिचर्चा को डॉ सुबोध कुमार ठाकुर, डॉ ए के पाठक, शिवकुमार झा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व स्वयंसेवक दीपक कुमार मंडल का योगदान सराहनीय रहा।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक अशोक पाठक ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों में अजीत रंजन,ध्यानेश आनंद, राजकुमार राज, गोविंद कुमार, विकास कुमार,प्रीति पायल, राखी कुमारी ,विभा कुमारी, रेनू कुमारी,विजय कुमार, कृष्णा कुमारी, साक्षी कुमारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...