पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • नप वार्ड 4 के पार्षद पद के निर्वाचन की तैयारी शुरू

नप वार्ड-4 के पार्षद पद के निर्वाचन की तैयारी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में रिक्त वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचन की तैयारी प्रशासनिक स्तर से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर अनुमोदन के लिए आयोग को भेज दिया है। इस संबंध में जअनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रिक्त वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचन कराने को लेकर वरीय उपसमाहर्ता का निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निदेशक व अररिया सीओ अशोक कुमार सिंह को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है। यहां बता दें कि वार्ड4 के रिक्त वार्ड पार्षद पद के लिए 29 मई से 6 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जबकि 7 जून को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 9 जून तक नाम वापसी के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 24 जून को सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...