पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

36 बोतल उमंगा शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुलकाहा| भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 56वीं बटालियन घुरना बी कम्पनी बीओपी प्रभारी अनिश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने शनिवार को 36 बोतल नेपाली देशी उमंगा शराब व टीवीएस मोटर साईकिल बाइक के साथ एक तस्कर को दबोचा है। दबोचा गया तस्कर सुपौल जिले का है। जब्त शराब बाइक सहित तस्कर को घुरना थाना के हवाले कर दिया। घुरना थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...