पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • दोबारा पंप को लूटने अररिया पहुंचा था विक्की, कर रहा था साथी की तलाश

दोबारा पंप को लूटने अररिया पहुंचा था विक्की, कर रहा था साथी की तलाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना क्षेत्र के वर्मा सेल के निकट धराए विक्की पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अररिया पहुंचा था। घटना को अंजाम देने के लिए वह अपने साथी की तलाश ही कर रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कई रहस्यों से पर्दा उठाया। पूछताछ के दौरान विक्की ने अपने उन साथियों के नाम का भी खुलासा किया है, जिसकी उसे तलाश थी। पूछताछ के दौरान विक्की ने खुलासा किया कि उसके टारगेट में पेट्रोल पंप था। पुलिस के समक्ष उसने खुलासा किया कि दिन के दो बजे तक पंप पर बिक्री की राशि होती है। जिसे सहज ही लूटा जा सकता है।

गिरफ्तार विक्की के पास से हथियार व नगदी बरामद

2006

से अब तक आठ बार जा चुका है जेल

04

घटनाओं को अंजाम दिया था विक्की ने जब जून में जेल से बाहर आया था

14000

की लूट के साथ दो पंप लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की

विक्की का भाई राजेश यादव भी लूटकांड में गिरफ्तार

फारबिसगंज|
सिमराहा पुलिस ने हाल के दिनों में पंप लूट मामले का मास्टरमाइंड विक्की के बड़े भाई को फोरलेन पर एक शिक्षक की बाइक, मोबाइल व नगदी लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज है। जिसका नाम राजेश यादव बताया गया है जो फारबिसगंज के सुंदर यादव का पुत्र है। घटना के बावत सिमराहा पुलिस ने 02 मई को थाना क्षेत्र के फोरलेन पर एक शिक्षक से हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल सहित नगदी की लूट मामले में गिरफ्तार किया था। ज्ञात हो कि उक्त घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया था।

विक्की के पास से बरामद हथियार और राशि।

कब- कब जेल में रहा विक्की यादव

2006- आर्म्स एक्ट में करीब पांच माह, 2008- मारपीट के मामले में करीब तीन माह, 2010- हरिपुर डकैती कांड में करीब पांच माह, 2012- मोटरसाइकिल लूट कांड में चार माह से अधिक, 2013- मटियारी लूट कांड में करीब 1 साल, 2013 - मानिकपुर यूको बैंक लूट में एक साल, 2016- चुनाव में बूथ पर मारपीट के मामले में एक माह, 2017- गार्ड के साथ मारपीट में 16 माह, फिलहाल पंप लूट कांड, दो आर्म्स एक्ट में भेजे गए जेल।

जेल से छूटने के बाद भी दिया चार घटना को अंजाम

पूछताछ के बाद एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कांत चौधरी व अारएस ओपी प्रभारी राघव ने बताया कि जेल से छूटने के बाद विक्की ने छह हजार रुपए नगद, एक सैमसंग तथा एक मोबाइल की लूट की घटना साथ ही व्यवसायी से 14 हजार की लूट के साथ ही दो पेट्रोल पंप लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

खबरें और भी हैं...