पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 198 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा

प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 198 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 208 परीक्षार्थियों में 198 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक हुआ। ओएमआर शीट पर लिए गए परीक्षा में कुल डेढ़ सौ अंकों का प्रश्न दिया गया था। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से दंडाधिकारी के रूप में जोकीहाट के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंद कुमार पंडित को तैनात किया गया था। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्रा परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने शांतिपूर्ण परीक्षा होने का दावा भी किया। यहां बता दें कि जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 60 छात्र और 60 छात्राओं के लिए सीट निर्धारित है।

खबरें और भी हैं...