पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • वंचित समाज के लोगों को सभी पार्टियां ठग रहीं, तीसरे मोर्चे का होगा गठन

वंचित समाज के लोगों को सभी पार्टियां ठग रहीं, तीसरे मोर्चे का होगा गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बस पड़ाव स्थित एक आवासीय होटल में रविवार को वंचित मुक्ति मोर्चा के बैनर तले हिंदू हृदय सम्राट वीर पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष चौहान भी शामिल हुए। जबकि समारोह का उद्घाटन स्थानीय सांसद सरफराज आलम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू नेता डॉक्टर शत्रुघ्न मंडल भी शामिल हुए।

जयंती समारोह में जिले भर से आए मोर्चा के सदस्यों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष चौहान ने कहा कि आज के राजनीतिक माहौल में अति पिछड़ा समाज दलित और असलियत समाज की भागीदारी नागन हो गई है। जबकि पूरे देश में इनकी आबादी 85 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य सभा, विधान परिषद का चुनाव संपन्न हुआ। आबादी के हिसाब से इन सभी सीट पर हमारे समाज का हक बनता था। लेकिन भाजपा, राजद, जदयू , कांग्रेस किसी ने भी हमारे अति पिछड़ा समाज को राजनीति में भागीदारी नहीं दी।

अब तीसरा मोर्चा का गठन करना होगा: प्रदेश अध्यक्ष ने खुले मंच से कहा कि अब हम लोगों को तीसरा मोर्चा का गठन करना होगा। तभी हमारे समाज को राजनीति में भागीदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे समाज को राजनीति में भागीदारी नहीं मिलेगी तब तक हमारे समाज को उचित सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए भी कहा कि 85 फ़ीसदी आबादी होने के बावजूद हम लोग 15 फ़ीसदी वाले लोगों के सामने टिकट के लिए भीख मांगते हैं। उन्होंने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वंचित मुक्ति मोर्चा को धारदार बनाने और पूरे बिहार में लोकसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि 2020 में होने वाले बिहार में विधानसभा चुनाव में मोर्चा बिहार के सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि हम लोग किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है बल्कि हमारी लड़ाई व्यवस्था के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष ने समारोह के दौरान घोषणा किया कि वंचित मुक्ति मोर्चा को बहुत जल्द राजनीतिक पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए चुनाव आयोग से मिलकर पंजीकृत करेंगे और चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जयंती समारोह में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...