पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • घायलों के परिजनों से मिले राजद प्रदेश अध्यक्ष

घायलों के परिजनों से मिले राजद प्रदेश अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते दिनों अररिया के पोठिया ओवर ब्रिज सड़क हादसे में राजद नेताओं की हुई दर्दनाक मौत पर रविवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र पूर्वे मृतक राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव एकरामुल हक बागी के निवास स्थल बहादुरगंज के चौरासी गांव पहुंचे जहां मृतक के पिता पूर्व कल्याण मंत्री इस्लामुद्दीन बागी सहित परिजनों से मिले और ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा इस दुखद घड़ी में पूरा राजद परिवार मर्माहत और उनके साथ है। ईश्वर को शायद यही मंजूर था। पर तीनों युवा राजद नेताओं के असामयिक निधन से यहां की जनता के साथ राजद परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। खासकर राजद जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू और एकरामुल हक में राजनीतिक प्रतिभा थी। जिसपर यहां के लोगों सहित पार्टी को काफी उम्मीदें थी। प्रदेश अध्यक्ष श्री पूर्वे मृतक राजद जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू के घर भी गये जहां परिजनों को सांत्वना दी है। मौके पर बरारी विधायक नीरज कुमार यादव, आपदा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी, केशव ठाकुर, राजेश कुमार, तारकेश्वर यादव, उस्मान गनी, देवेन यादव, युवा अध्यक्ष शकील अखतर, शिवधर यादव, इफ्तेखार आलम, कमरुल होदा, अंजार बागी, रफीक आलम सहित दर्जनों राजद परिवार के लोगों ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे व अन्य।

खबरें और भी हैं...