किशनगंज | परिवहन विभाग में अधिकारी और कर्मियों की भारी कमी है। विगत डेढ़ वर्षों से प्रभारी डीटीओ पर परिवहन विभाग का दायित्व है। पूर्णिया या अररिया के डीटीओ को किशनगंज का प्रभार तो ठीक माना जा सकता है। लेकिन फिलहाल कटिहार के डीटीओ को यहां का प्रभार है। कटिहार से जाना आना प्रतिदिन संभव नहीं है। जिले में दो मोबाइल दारोगा का पद स्वीकृत है। लेकिन इन दिनों एक भी स्वतंत्र मोबाइल दारोगा जिला परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्त नहीं है। एक मोबाइल दारोगा को प्रभार दिया गया है। लेकिन वे भी डालकोला में आठ घंटे ड्यूटी करने के बाद किशनगंज नहीं आ पाते।