पहरेदार की धारदार हथियार से हत्या, चोरी करने आए आरोपियों पर हत्या की आशंका
अररिया बैरगाछी ओपी से महज तीन सौ मीटर दूर आरा मील के पहरेदार 60 वर्षीय गोपाल सहनी की गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी। सुबह में जब मृतक का पुत्र अपने पिता को साइकिल देने मील पर पहुंचा तो अपने पिता को मृत पाया। अपने पिता की हालत देख पुत्र हल्ला मचाने लगा। पुत्र को रात चोरी करने आए अज्ञातों पर हत्या कि आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अररिया एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन हत्या किसने और क्यों हुई इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।