बथनाहा से विराटनगर तक निर्माणाधीन अंतराष्ट्रीय रेल परियोजना के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर 2018 के अंत तक इस बहुप्रतीक्षित अंतराष्ट्रीय रेल परियोजना की पटरी पर रेल दौड़ने की संभावना है। युद्धस्तर पर चल रहे निर्माणकार्य का विभाग के वरीय पदाधिकारीयों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लेने मालेगांव रेल महाप्रबंधक एनके प्रसाद पूरी टीम के साथ बथनाहा पहुंचे। महाप्रबंधक ने मौके पर उपस्थित इरकॉन के अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक के दौरे को लोग हाल ही में नेपाली पीएम केपी ओली के भारत दौरे व भारत के पीएम के नेपाल दौरे से भी जोड़कर देख रहे हैं।
बथनाहा बिराटनगर रेल परियोजना के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे इरकॉन के जेजीएम व अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि 31 अक्टूबर 2018 के अंत तक प्रथम फेज में 8 किमी अर्थात बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड बुधनगर तक रेल परिचालन के लिए बनकर तैयार हो जाना चाहिए। दूसरे फेज में बुधनगर से बिराटनगर तक रेल का परिचालन किया जाएगा।
युद्धस्तर पर चल रहे निर्माणकार्य का किया गया निरीक्षण
अक्टूबर
2018
के अंत तक इस बहुप्रतीक्षित अंतराष्ट्रीय रेल परियोजना की पटरी पर रेल दौड़ने की संभावना है
रेल परियोजना
08
किमी अर्थात नेपाल कस्टम यार्ड तक के लिए 80% का काम हो चुका पूरा
दूसरे फेज का मामला नेपाल कोर्ट में फंसा
महाप्रबंधक के अनुसार फिलहाल परियोजना के 16. 875 किमी से 18. 601 किमी के बीच बिराटनगर यार्ड के निर्माण का मामला भूमिअधिग्रहण में फंसा है। जहां जमीन मालिकों द्वारा मुआवजे को लेकर कोर्ट में केस दायर किया गया है। हालांकि नेपाल के लोबर कोर्ट ने जजमेंट भूधारी के पक्ष में दिया है। सरकार द्वारा लोबर कोर्ट के जजमेंट को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है।
ओवरब्रिज का निर्माण भी पूरा करें: जीएम
रेल लाइन व बथनाहा स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से मालेगांव के रेल महाप्रबंधक एन के प्रसाद बथनाहा पहुंचे। ट्रेन से उतरते ही महाप्रबंधक काे रेलवे व इरकॉन के अधिकारियों ने फूलों का गुच्छा देकर स्वागत किया। इसके बाद महाप्रबंधक ने स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उपस्थित इरकॉन के अधिकारियों को बथनाहा रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का निर्माण 31 अक्टूबर 2018 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
डीएमयू में कोच की संख्या व शौचालय की कमी
अररिया | युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष भारद्वाज ने डीएमयू ट्रेन से हो रही यात्रियों की दिक्कत पर आवेदन सौंपकर परेशानी को दूर करने की गुहार लगाई। आवेदन में लिखा कि अचानक से 6-7 बोगियों की गाड़ियां चलने लगी। जिससे लोगों को भेड़ बकरियों के तरह ठूस कर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ट्रेन में एक ही शौचालय है। जिससे महिलाओं को काफी दिक्कत होती है।