पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • दो पेट्रोल पंप लूट का आरोपी, पांच दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर

दो पेट्रोल पंप लूट का आरोपी, पांच दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महज एक घंटे के अंदर दो पेट्रोल पंपाें पर लूट की घटना को अंजाम देने वाल जिले के कुख्यात अपराध कर्मी विक्की यादव को अररिया पुलिस पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस ने दावा किया था कि कुख्यात को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में उसके घर की कुर्की जब्ती के लिए न्यायालय में प्रे किया जाएगा। लेकिन यह कार्रवाई कब की होगी इस बात की जानकारी पुलिस ने नहीं दी।

मधेपुरा या सुपौल में भी होने की आशंका: पुलिस को भी आशंका है कि पंप लूट की घटना को अंजाम देने के बाद कुख्यात अपराधी नेपाल भाग गया होगा। यदि अररिया या आसपास के जिलों में वह होता तो पुलिस उसे अब तक तलाश ली हाेती। लेकिन पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग

हाथ नहीं लग पाया है। इधर कई लोगों का मानना है कि कुख्यात बगल के मधेपुरा या सुपौल में भी हो सकता है। क्योंकि अररिया के जितने भी कुख्यात अपराधी है उसका संपर्क सुपौल, मधेपुरा एवं पूर्णिया के अपराधियों के साथ ताल्लुकात हैं। कुछ इसी तरह के ताल्लुकात पड़ोसी जिले के अपराधियों का अररिया से भी है। केवल ताल्लुकात ही नहीं परिस्थितिवश एक दूसरे जिले में शरण भी लेने का काम करते हैं। क्योंकि बताया जा रहा है कि भारत और नेपाल की पुलिस भी सीमा पार के अपराधियों पर विशेष निगाह रखती है।

तीन लोगाें ने दिया था पंप लूट की घटना को अंजाम

बीते 14 मई को एक ही अपाची बाइक पर सवार तीन अपराध कर्मियों ने दो पेट्रोल पंप लूट कांड को अंजाम दिया था। पहली घटना को नरपतगंज के पलासी स्थिति राघवला पेट्रोल पंप पर दिया था। इस घटना में नोजल मेन एवं कैश काउन्टर से लुटेरों ने एक लाख एक हजार की लूट की। जबकि इस घटना के ठीक 30 से 40 मिनट के अंदर अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा स्थित इंडियन आयल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

भागने के दौरान दबोचा गया था कुख्यात सुभान

हड़ियाबाड़ा पंप पर लूट के दौरान पंप मालिक जिला परिषद अध्यक्ष के भाई गार्ड के साथ संयोग से वहां पहुंच गए। गार्ड को देखकर सभी लुटेरे वहां से भागने लगे। लेकिन गार्ड एवं कुछ अन्य ग्राहकों ने हिम्मत दिखाते हुए सुभान नामक लुटेरा को दबोच लिया। सुभान के विरूद्ध अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी एवं नरपतगंज में 27 अपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं।

पुलिस जल्द ही उसे ढूंढ निकालेगी

कुख्यात कहीं भी छूप ले, लेकिन पुलिस जल्द ही उसे ढुंढ निकालेगी। इसके लिए सभी थाने की पुलिस को एलर्ट भी किया गया है। धूरत शायली, एसपी

खबरें और भी हैं...