पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अररिया जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ता राम लखन राम की अध्यक्षता में मनाया गया। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी सबसे कम उम्र 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने थे और 31 अक्टूबर 1984 से लेकर 2 दिसंबर 1989 तक इस देश के प्रधानमंत्री थे। कार्यक्रम में राम लखन राम, डॉ. सदरे, अब्दुल, शाद अहमद, अखलाकुर्रह्मान, राहुल, दिलीप पासवान, मासूम रेजा, मासूम अंसारी, आनंद मोहन सिन्हा, शमशाद आलम, जफरूल हसन, सुभाष आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...