पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • व्यवसायी से लूटा मोबाइल आरोपी की बेटी व दामाद के पास मिला, गिरफ्तार

व्यवसायी से लूटा मोबाइल आरोपी की बेटी व दामाद के पास मिला, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोगबनी के किसान चौक पर मवेशी व्यापारियों से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जोगबनी पुलिस ने सोमवार को लूटे गए मोबाइल को आरोपी की बेटी और दामाद के पास से बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जरूरी पूछताछ के बाद न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। गिरफ्तार बेटी रूबी खातुन और दामाद नूर सलाम जोगबनी टप्पू टोला के वार्ड-5 का रहने वाला है। दोनों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि मोबाइल उसके पिताजी निजाम ने दिया था।

खबरें और भी हैं...