पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नशे में धुत दबंगों ने महादलितों के साथ की मारपीट, दी अंजाम भुगतने की धमकी

नशे में धुत दबंगों ने महादलितों के साथ की मारपीट, दी अंजाम भुगतने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरियरी थाना अंतर्गत फरपर गांव में शराब के नशे में दबंगों ने महादलित टोले में जाकर पहले तो कई लोगों के साथ गाली-गलौज की। जब इसका विरोध किया गया तब मारपीट किया। इस घटना को लेकर पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगाने अनुसूचित जाति जनजाति थाना पहुंचे। पीड़ित जगदेव मांझी, सरिता देवी, सुमन देवी, जूली देवी ने थाने में आवेदन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आवेदक जगदेव मांझी ने बताया कि मंगलवार रात को आधे दर्जन से अधिक की संख्या में दबंग शराब के नशे में धुत होकर उनके टोले में पहुंचे और लोगों से गाली-गलौज करने लगे, जब विरोध किया तो मारपीट की और धमकी दी।

खबरें और भी हैं...