पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • स्वच्छताग्रहियों ने मानदेय को बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

स्वच्छताग्रहियों ने मानदेय को बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरियरी |अरियरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में खुले में शौच मुक्ति अभियान के तहत शौचालय निर्माण से संबंधित कार्य कर रहे स्वच्छताग्रहियों ने 6 महीने से लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि की भुगतान को लेकर बीडीओ निरंजन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर मौजूद स्वच्छताग्रहियों ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय के तहत शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों दिन-रात कराया गया। लेकिन नवंबर 2017 से लेकर अब तक ना तो मानदेय मिला है और ना ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है। जिसके कारण स्वच्छताग्रहियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। स्वच्छताग्रहियों ने बीडीओ को अविलंब प्रोत्साहन राशि भुगतान करने की मांग की। स्वच्छताग्रहियों में सोहन कुमार, अशोक कुमार, रेखा कुमारी, पवन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...