पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का हुआ चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरियरी | अरियरी प्रखंड क्षेत्र के चोरवर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय के निर्देश के आलोक में पर्यवेक्षिका रीता देवी के मौजूदगी में वार्ड सभा आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन किया गया। इस मौके पर मौजूद वार्ड सदस्य राजेन्द्र मांझी सहित दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में जहां आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए पिंकी कुमारी का चयन किया गया, वहीं सहायिका के पद के लिए रजिया देवी का चयन किया गया। साथ ही हुसैनाबाद पंचायत में भी आंगनवाडी सेविका व सहायिका का चयन किया जाना था, परंतु वार्ड सदस्य के गैर मौजूदगी के कारण उपर्युक्त पदों की चयन तत्काल रद्द कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...