पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सेविका की बहाली में रोस्टर में गड़बड़ी करने का आरोप

सेविका की बहाली में रोस्टर में गड़बड़ी करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरियरी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज डीहा की मुखिया उषा देवी ने आंगनबाड़ी सेविका की बहाली के आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में मुखिया ने डीडीसी, बीडीओ और सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपकर मामले में सुधार किये जाने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड क्षेत्र के डीहा पंचायत स्थित एकरायं गांव के वार्ड संख्या 14 में आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका का चयन किया जा रहा है। जिससे संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा एक सूचना जारी किया गया है, जिसमें उपर्युक्त गांव के वार्ड संख्या 14 में जो जाति वर्ग का स्थिति है, वह वास्तव में 80% आबादी पिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र है, जबकि उपर्युक्त पद के लिए जो सूचना निकाला गया है, जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग का चयन हेतु सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया है। जो नियमानुसार बिल्कुल ही गलत है। सरकार का नियम है कि जिस वार्ड में 80% के लगभग जिस वर्ग की बाहुल आबादी होती है। उसी वर्ग के लिए सेविका व सहायिका का चयन किया जाता है। लेकिन यहां मात्र 5 से 6% आबादी वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग हेतु सूचना निकाला गया जो गलत है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से गांव के वार्ड संख्या 14 में आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका का चयन स्थगित कर इस मामले की उचित जांच कर आगे की कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...