अरियरी एवं चेवाड़ा फीडर की आज रहेगी बिजली गुल
सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा
जिले के अरियरी एवं चेवाड़ा फीडर की आज बिजली कई घंटों तक गुल रहेगी। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत तारों को बदलने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कामदेव मोदक ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर बाद करीब 1 बजे तक बिजली कटी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई स्थानों पर अंडर ग्राउंड तार बिछाया जाएगा। इसके अलावा मरम्मति के कार्य भी किए जाएंगे।