अरियरी प्रखंड अंतर्गत वृंदावन गांव में सरकारी नाला निर्माण कार्य को जबरन रोके जाने के मामले में पंचायत सचिव द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले को लेकर अरियरी थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत सेवक रामसेन प्रसाद सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है पहले तो नाला निर्माण के दौरान कई स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।
नाले में मिट्टी भर दिया
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के पहल पर जब नाला निर्माण का कार्य शुरू हुआ तो उसके बाद आरोपियों ने नाले को मिट्टी से भर दिया है। बहरहाल इस मामले में उन्होंने वृंदावन गांव निवासी राजेश कुमार राय, रंजीत महतो, शिवम महतो, विपिन महतो, अमरजीत महतो,शिवदानी महतो समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।