शेखपुरा -महुली पथ पर हुसैनाबाद गांव के बेलछी मोड़ के पास शुक्रवार की संध्या सड़क दुर्घटना में एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त मोड पास जेसीवी मशीन से पास के ही नदी में मिट्टी कटाई का काम हो रहा था और उसी के आसपास बच्चा खेल रहा था। इसी क्रम में जेसीबी द्वारा मिट्टी कटाई के क्रम में अचानक बच्चा उक्त मशीन के बक्केट से टकरा गया ।जिसके पश्चात घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा हुसैनाबाद गांव निवासी अनुज यादव के पुत्र बताया जाता है।