पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटरी पर फंसा ट्रैक्टर तो ट्रेन देख गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर

पटरी पर फंसा ट्रैक्टर तो ट्रेन देख गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किऊल-गया रेलखंड पर शुक्रवार की रात मानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गया-जमालपुर पैसेंजर गाड़ी एवं ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर मानपुर गांव में घरों में सो रहे लोग भी उठकर घटनास्थल की ओर भागे। घटना सीमेंट से लदे ट्रैक्टर के रेल पटरी पर फंस जाने के कारण हुई। घटना के बाद ग्रामीणों एवं रेल यात्रियों ने भी जमकर हंगामा मचाया। ट्रेन के इंजन के आगे ट्रैक्टर फंस जाने के कारण ट्रेन घंटों घटनास्थल पर रुकी रही। बाद में किऊल से पहुंची रेलवे की टीम ने गैस कटर से फंसे लोहे को काट कर रेल पटरी से हटाया। इसके बाद इस रेलखंड पर परिचालन शुरू हुआ। हॉल्ट कॉन्ट्रेक्टर रामानंद यादव ने बताया कि अत्यधिक भार रहने के कारण ट्रैक्टर का इंजन सड़क से रेल पटरी के चढ़ाई पर होने से उठकर फंस गया। इससे पहले कि कुछ संभल पाता शेखपुरा से किऊल की ओर जा रही गया-जमालपुर डाउन 53616 तेज गति से आ गई। नजदीक ट्रेन आता देखकर ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। ट्रेन ड्राइवर को रेड लाइट भी दिखाया गया, लेकिन गति तेज रहने के कारण जब तक ट्रेन का चालक ब्रेक लगाता तब तक जबरदस्त टक्कर हो गई। घटनास्थल पर पुलिस ने हंगामा मचा रहे लोगों को किसी तरह शांत किया।

ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, मानपुर हॉल्ट पर घटी यह घटना

मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर

घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। पटरी को मरम्मति करते रेलवेकर्मी।

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा/बरबीघा

बरबीघा थाना के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक सोनू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की पिटाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ग्रामीण ने बरबीघा थाना का घेराव कर दिया और मुआवजे की मांग कर रहे थे। बरबीघा के बुल्लाचक का रहने वाला 20 वर्षीय युवक सोनू कुमार अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने पम्प पर जा रहा था, इसी दौरान ढ़कनियाँ पोखर के समीप तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गया।

बरबीघा थाना का घेराव करते लोग ।

ड्राइवर को पीटा | घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दिया। हालाँकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को लोगों की चंगुल से मुक्त कराते हुए उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

जेसीबी की चपेट में आने से बच्चे की मौत

सिटी रिपोर्टर | अरियरी

अरियरी प्रखंड के बेलछी मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम जेसीबी की चपेट में आने से हुसैनाबाद गांव निवासी अनुज यादव के 8 वर्षीय पुत्र आकाश उर्फ छोटू की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और सड़क पर आग जलाकर आक्रोश जताया। इस कारण शेखपुरा-आढ़ा पथ पर घंटों आवागमन बाधित रहा। जिसके कारण इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भरी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी एवं शेखपुरा थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेल्ची मोड़ के पास कोरिहारी नदी में जेसीवी मशीन से मिट्टी कटाई का काम चल रहा था। जहां वह अपने भाई के साथ उसी के आसपास बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान जेसीबी का बक्केट बच्चा से टकरा गया। जिसके पश्चात घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में करवाई करते हुए घटना में शामिल जेसीबी मशीन को ककराड़ गांव से जब्त कर लिया, जबकि उसके चालक निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक चेवाड़ा के रजौरा का रहने वाला बताया गया है। बालक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतू सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...