अरियरी | अरियरी थाना में एक छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमे एकरायं गांव की प्रतिभा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी राम कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की पढ़ने हेतु अपने विद्यालय जा रहे थी। इसी बीच गांव निवासी आरोपी राजू चौहान के घर के पास पहुंची। जिसके पश्चात आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर गलत नियत से अपने घर में घसीट कर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जिसके पश्चात पीड़िता ने चिल्लाते हुए अपने घर की ओर वापस भाग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।