पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हल्ला बोल पोल खोल रैली की सफलता पर जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी 23 मई को पटना में आयोजित होने वाले हल्लाबोल पोल खोल रैली की सफलता को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के प्रति विभिन्न गांव में सभाएं करते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। कैथमा गांव के अलावा अरियरी प्रखंड के देवपुरी एवं चोरवर गांव में सीपीआई की आम सभा आयोजित की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने कहा कि केन्द्र की सरकार को चार साल पुरा होने के बावजूद किसान, मजदूर, छात्र ,नौजवान औऱ महिलाओं की हालत बद से बदतर होते जा रही है। मोदी सरकार पूंजीपतियों के लिए राहत और देश जनता के लिए आफत ला दी है। जिसे आम नागरिक अब बर्दाश्त नही करगी। केंद्र के साथ-साथ बिहार सरकार ने केवल लोगों को ठगने का काम किया है। उन्होंने पटना में आयोजित होने वाली रैली में लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने बताया कि रैली से पूर्व 22 मई की संध्या ही शेखपुरा से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता एवं आम लोग रैली के लिए रवाना हो जाएंगे।आम सभा को पार्टी अंचल सचिव चन्द्र भूषण प्रसाद,आनंदी सिंह, कैलाश दास, राजबल्लभ सिंह समेत अन्य ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...