पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • काम में लापरवाही के मामले में अरियरी सीडीपीओ के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

काम में लापरवाही के मामले में अरियरी सीडीपीओ के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा/अरियरी

लापरवाही के मामले में अरियरी सीडीपीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा डीएम योगेंद्र सिंह द्वारा अरियरी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान यह लापरवाही पकड़ी गई। इस क्रम में डीएम ने अरियरी पीएचसी, प्रखंड कार्यालय, कृषि कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय समेत कई अन्य कार्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावे वहां मौजूद आम लोगों से भी बातचीत की। कार्यालयों के विभिन्न पंजियों की उन्होंने जांच भी की। मौके पर उन्होंने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय में परवरिश योजना को लेकर जब उन्होंने पंजी की छानबीन की तो उसे अपडेट नहीं पाया गया। इस क्रम में उन्होंने सीडीपीओ से स्पष्टीकरण पूछा है। साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर बाल विकास परियोजना के डीपीओ को जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में सीडीपीओ द्वारा लापरवाही स्पष्ट प्रतीत हो रहा है तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पीएचसी प्रभारी का भी वेतन काटा | निरीक्षण के दौरान डीएम ने अरियरी पीएचसी का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी उपस्थित नहीं पाए गए, जिसके कारण उनका वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है। डीएम ने बताया कि इस दौरान कुछ अन्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी को भी जब्त किया गया है। मौके पर वहां मौजूद मरीजों से भी विभिन्न सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की गई।उन्होंने कहा कि पीएचसी में बेहतर सुविधा एवं हमेशा दवाइयां उपलब्ध रहने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिया गया।

पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने लगाई गुहार| डीएम द्वारा जायजा लिये जाने के दौरान ही अरियरी प्रखंड के डीहा गांव से कई पुरुष एवं महिलाएं वहां पहुंचकर गांव में व्याप्त पेयजल संकट से निजात दिलाने की दिशा में गुहार लगाई। मौके पर डीएम ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल संकट का मामला लगातार सामने आ रहा है। इस दिशा में ठोस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डीहा गांव में भी अतिशीघ्र दो चापाकल गाड़े जाने को लेकर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया। मौके पर डीएम के अलावा डीसीएलआर मो. यूसुफ अंसारी, बीडीओ निरंजन कुमार, सीओ अनुज कुमार समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...